महराजगंज के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज में 26 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत होने वाले इस मेले में 2,000 से अधिक पदों पर चयन किया जाएगा।
मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज और परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज मिलकर कर रहे हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इसमें 20 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी।
चयनित युवाओं को हर महीने 10 हजार से 35 हजार रुपए तक वेतन मिल सकता है। 18 से 40 वर्ष की उम्र के अभ्यर्थी मेले में शामिल हो सकते हैं।
इसके लिए आठवीं, दसवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी।
इच्छुक युवा रोजगार संगम पोर्टल से भी जानकारी ले सकते हैं। पंकज सिंह ने युवाओं से मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ लेने की अपील की।
फरेंदा पीजी कॉलेज में 26 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा:20 से अधिक कंपनियां 2,000 से ज्यादा पदों पर करेंगी चयन, वेतन 10 से 35 हजार रुपए तक मिलेगा
BREAKING
NEWS

















