Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जातिसूचक गाली का विरोध करने पर युवक से मारपीट: श्रावस्ती में छह...

जातिसूचक गाली का विरोध करने पर युवक से मारपीट: श्रावस्ती में छह लोगों पर केस दर्ज; लाठी-डंडों से हमला और जान से मारने की धमकी देने का आरोप – Shravasti Assault Case

श्रावस्ती के चौगोड़ाई गांव में जातिसूचक गालियों का विरोध करने पर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

.

पुलिस को दी शिकायत में बरदेहरा भारी गांव के अखिलेश (24) ने बताया कि 24 नवंबर 2026 की रात करीब 9 बजे वह गांव के 16 वर्षीय रवि कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। चौगोड़ाई गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया पर पहुंचने पर उसने मोटरसाइकिल धीमी की। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं।

अखिलेश के मुताबिक, विरोध करने पर शमशाद, कुलदीप, हरजीत सिंह, जशवंत सिंह, सर्वजीत सिंह और छग्गा ने उसे लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा। इसी दौरान वहां एक वाहन आया। उसकी रोशनी देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

अखिलेश ने सोनवा थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 25 नवंबर 2026 को एफआईआर संख्या 0208 दर्ज की। इसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

मामले की जांच सीओ इकौना को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है। खबर में घटना और मारपीट से जुड़ी बातें एफआईआर में दर्ज पीड़ित के आरोपों पर आधारित हैं।