Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बृजमनगंज में भागवत कथा का तीसरा दिन आयोजित: जायसवाल परिवार के आयोजन...

बृजमनगंज में भागवत कथा का तीसरा दिन आयोजित: जायसवाल परिवार के आयोजन में कथावाचक ने शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाई

बृजमनगंज नगर पंचायत के स्टेशन चौराहे के पास उसका-फरेंदा मार्ग पर श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव चल रहा है। शुक्रवार को कथा के तीसरे दिन शाम से देर रात तक कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर के महिला-पुरुष शामिल हुए।

.

कथा का आयोजन जायसवाल परिवार ने किया। मुख्य यजमान प्रेम प्रकाश जायसवाल और उनकी पत्नी पद्मावती देवी रहीं। कथावाचक ने शिव-पार्वती विवाह का वर्णन सुनाया।

कथा के दौरान संगीत और भजनों पर महिलाएं झूमती रहीं। लाल चंद्र जायसवाल, गणेश जायसवाल, मनोज जायसवाल और प्रशांत वर्मा ने कथा की व्यवस्था में योगदान दिया।