महराजगंज में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को मिल रहे उपचार और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं बरतने और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत डीएम ने जिला अस्पताल की ओपीडी से की। यहां मरीजों की संख्या और उपचार के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद आईसीयू का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं देखीं। कर्मचारियों से उपचार संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। एसएनसीयू में नवजात बच्चों का जाना हाल जिलाधिकारी स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) पहुंचे। यहां भर्ती नवजात बच्चों के स्वास्थ्य और उन्हें मिल रहे उपचार की जानकारी ली। साथ ही बच्चों के परिजनों से बातचीत कर हालचाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। महिला अस्पताल और इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण जिला अस्पताल के बाद डीएम ने महिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर डॉक्टरों से मरीजों की संख्या और उपचार की स्थिति के बारे में पूछा। अस्पताल प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। साफ-सफाई और मरीजों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश डीएम ने अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और मरीजों व तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से संवेदनशीलता के साथ मरीजों की समस्याएं सुनने और समय से समाधान करने को कहा। स्पष्ट किया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
महराजगंज डीएम ने जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया:ओपीडी, आईसीयू और एसएनसीयू की व्यवस्थाएं देखीं; मरीजों और परिजनों से पूछा हाल
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















