Home लेटेस्ट न्यूज़ महराजगंज में युवक का शव फंदे से लटका मिला:फोन की घंटी बजने...

महराजगंज में युवक का शव फंदे से लटका मिला:फोन की घंटी बजने पर पड़ोसी बच्चों ने देखा, पुलिस जांच में जुटी

0
0


महराजगंज के नौतनवा कस्बे के मधुवन नगर वार्ड में शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव उसके घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने लगातार बज रहे फोन की घंटी सुनकर अंदर झाँका। बच्चों ने फंदे से लटके शव को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँचे। पुलिस ने ग्राइंडर मशीन की मदद से दूसरे दरवाजे का ताला काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। मृतक की पहचान मधुवन नगर वार्ड निवासी शिवम जायसवाल के रूप में हुई है। वह अपने पिता हीरालाल और दूसरी मां शीला के साथ रहते थे। जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पहले किसी विवाद के चलते उनकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शिवम कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे शिवम के माता-पिता रक्षाबंधन के अवसर पर कैंपियरगंज स्थित एक रिश्तेदार के घर गए थे। शिवम घर का मुख्य द्वार बंद कर अंदर मौजूद थे। शाम करीब 6 बजे जब बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तो उन्हें लगातार फोन बजने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने अंदर झाँककर देखा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here