MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश कड़सर बिटोरा में श्रीकृष्ण छठ्ठी पर जागरण और झांकी महोत्सव:बुधवार को श्रीकृष्ण...

कड़सर बिटोरा में श्रीकृष्ण छठ्ठी पर जागरण और झांकी महोत्सव:बुधवार को श्रीकृष्ण छठ्ठी पर रात 2 बजे तक चलेगा कार्यक्रम, मनोज मिश्रा देंगे भजनों की प्रस्तुति

0
0


कैसरगंज (बहराइच)। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कल 9 सितंबर दिन बुधवार को ग्राम कड़सर बिटोरा स्थित संकट मोचन मंदिर में श्रीकृष्ण छठ्ठी के अवसर पर जागरण और झांकी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर आधारित धार्मिक झांकियां सजाई जाएंगी। श्रद्धालु शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक इन झांकियों के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर परिसर को सजाया गया है। कार्यक्रम में भजन गायक मनोज मिश्रा (राही) भजनों की प्रस्तुति देंगे। महाकाल म्यूजिशियन टीम, बहराइच भी अपनी संगीत प्रस्तुति देगी। श्रीकृष्ण झांकी ग्रुप द्वारा सेवक विकास अवस्थी के नेतृत्व में धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। श्रीकृष्ण छठ्ठी के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। आसपास के गांवों से कई श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम का संयोजन मंदिर के पुजारी लाल विक्रम पाठक कर रहे हैं। पुजारी लाल विक्रम पाठक ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद छठ्ठी का खास धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर अध्यक्ष हनुमंत लाल पाठक ने कहा कि श्रीकृष्ण छठ्ठी पर संकट मोचन मंदिर में झांकी महोत्सव हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों के दर्शन करने की अपील की। अध्यक्ष हनुमंत लाल पाठक ने गांव और क्षेत्रवासियों से बुधवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।