BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खेत में घास काट रही महिला को सांप ने काटा:मल्हीपुर में हालत...

खेत में घास काट रही महिला को सांप ने काटा:मल्हीपुर में हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

0
4

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा भवनियापुर ग्राम पंचायत के फत्तेपुर कला मजरा निवासी सदीफुन निशा पत्नी इब्राहिम खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान उनके पैर में अचानक एक सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद सदीफुन निशा की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर परिजन घबरा गए। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सदीफुन निशा को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भिनगा स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल लेकर गए हैं।