महराजगंज में विजयपुर से बागापार होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खस्ताहाल है। यह रास्ता करीब दो दर्जन गांवों के लोगों के लिए आने-जाने का मुख्य साधन है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, एंबुलेंस और हजारों लोग रोज आते-जाते हैं। बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ के कारण यह दलदल बन जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। मरीज और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी एक्सईएन राजकुमार ने बताया कि जांच के बाद जल्द ही सड़क का काम शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब PWD सड़क की मरम्मत कराता है, तो बारिश में इसकी हालत फिर से खराब क्यों हो जाती है? वे सवाल उठा रहे हैं कि क्या मरम्मत के काम की गुणवत्ता की जांच और अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अच्छी सड़कें बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अगर इस मुख्य मार्ग की ऐसी हालत है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने बड़े अधिकारियों से तुरंत जांच, पानी निकासी की व्यवस्था और सड़क का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
जयपुर सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट का दो टूक फैसला, जेल से...
जयपुर| सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2008 के जयपुर सिलसिलेवार विस्फोट कांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी आतंकवादियों—मोहम्मद सरवर आजमी उर्फ ढिल्ला पप्पू और...






































