बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव में रामबहाल यादव (50) की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी इन्द्रावती देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में घटना को आत्महत्या बताया गया है। इसके बाद पहले दर्ज हत्या के मुकदमे में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में कार्रवाई की गई है। घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर की शाम करीब 6:45 बजे रामबहाल के घर से गोली चलने की आवाज आई थी। कुछ देर बाद इन्द्रावती रोते हुए घर से दुकान की तरफ पहुंची और लोगों को बताया कि उसके पति ने खुद को गोली मार ली है। परिजन रामबहाल को सीएचसी हर्रैया ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ 5 सितंबर को रामबहाल के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दूसरी पत्नी इन्द्रावती, उसके पहले पति के बेटे सर्वेश और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट और फील्ड यूनिट की जांच के आधार पर मामले की पड़ताल की। पुलिस का दावा- पत्नी के दबाव से था परेशान पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि रामबहाल शराब पीता था। आरोप है कि इन्द्रावती उस पर जमीन बेचकर दुकान बनवाने, जेवर गिरवी रखने और बच्चों के भविष्य को लेकर लगातार दबाव बनाती थी। पुलिस का दावा है कि इसी वजह से रामबहाल मानसिक रूप से परेशान था और उसने खुद को गोली मार ली। जांच के बाद हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा बदला गया है। इन्द्रावती की निशानदेही पर तमंचा बरामद सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि घटना के बाद इन्द्रावती ने डर के कारण तमंचा छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और एक चला हुआ खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने इन्द्रावती को मंगलवार सुबह 8:45 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
हड़ियाकोट बाजार से खरीदारी करने गए युवक की बाइक चोरी:कुछ देर...
महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र के हड़ियाकोट बाजार में खरीदारी करने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। कवलपुर गांव निवासी मो. मोकीम ने...





































