श्रावस्ती के जमुनहा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष बिसारिया और जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक राकेश कुमार गुप्ता ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नसीरगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्तनगर गिरंट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की ओपीडी, दवाओं की उपलब्धता, गैर-संचारी रोगों की जांच, आभा पहचान पत्र बनाने की व्यवस्था और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और जरूरी सेवाओं को सही तरीके से चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर और सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
छावनी में गणेश प्रतिमाओं का सरयू में विसर्जन:पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल...
बस्ती के छावनी कस्बे और आसपास के गांवों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह विसर्जन गाजे-बाजे और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न...
नक्सली कमांडर बृजेश गंजू को ढेर करने वाली UP ATS टीम...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने वाराणसी के रामनगर इलाके में रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को...














































