BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश छावनी में गणेश प्रतिमाओं का सरयू में विसर्जन:पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल में...

छावनी में गणेश प्रतिमाओं का सरयू में विसर्जन:पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल में गूंजते रहे 'गणपति बप्पा मोरया' के गगनभेदी जयकारे

बस्ती के छावनी कस्बे और आसपास के गांवों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह विसर्जन गाजे-बाजे और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। शनिवार शाम करीब 4 बजे भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अयोध्या की सरयू नदी में विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान छावनी कस्बे के राम जानकी मार्ग सहित पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। इस मौके पर छावनी कस्बे के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसी तरह तुर्सी गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन अर्जुनपुर गांव के सामने सरयू नदी में किया गया। यहां विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की आरती के बाद विसर्जन हुआ।