BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home मुंबई विश्वकर्मा जयंती पर महावीर हाइड्रोलिक में विधिवत पूजा-अर्चना, मशीनों और उपकरणों की...

विश्वकर्मा जयंती पर महावीर हाइड्रोलिक में विधिवत पूजा-अर्चना, मशीनों और उपकरणों की हुई पूजा

नवी मुंबई। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर Mahaveer Hydraulic में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कारखाने में स्थापित मशीनों, उपकरणों एवं अन्य औद्योगिक संसाधनों का विधिवत पूजन कर प्रतिष्ठान की उन्नति, समृद्धि और कर्मचारियों के सुख-समृद्धि की कामना की गई।

 

 

कार्यक्रम में मुन्ना शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। उनके आयोजन में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजा के दौरान कारखाने में उपयोग होने वाली विभिन्न मशीनों एवं उपकरणों पर विधिवत पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर आरबी शर्मा, सुरेश भट्ट, अजित मिश्रा, राजेंद्र भट्ट और अरविंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति, सफलता और समृद्धि की कामना की।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण, वास्तुकला और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों, औजारों और कार्यस्थल में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा करना भारतीय परंपरा के साथ-साथ श्रम, तकनीकी कौशल और कार्य के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान Mahaveer Hydraulic परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति एवं सफलता की कामना की।