BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राजनीति श्रावस्ती की सियासत में बड़ा धमाका, BJP के 3 बार चेयरमैन रहे...

श्रावस्ती की सियासत में बड़ा धमाका, BJP के 3 बार चेयरमैन रहे जितेंद्र गुप्ता ‘गुड्डू’ सपा में शामिल।

श्रावस्ती। इकौना से 3 बार चेयरमैन व यूपी चेयरमैन संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू ने बदला पाला।​लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में सैकड़ों समर्थकों संग थामा ‘साइकिल’ का हैंडल।

पूर्व चेयरमैन गुड्डू के साथ भाजपा छोड़कर आए नंद किशोर गिरी ने भी ली सपा की सदस्यता।

​290 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में बदले राजनीतिक समीकरण, गुड्डू की सपा में एंट्री से भाजपा खेमे में खलबली।​प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा सरकार पर साधा तीखा निशाना।