दुबौलिया ब्लॉक के सेमरा मुस्तहकम गांव के रहने वाले करीब 25 साल के विपिन यादव का टांडा पुल से संदिग्ध हालात में लापता होने के 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को टांडा पुल के पास उसकी गाड़ी मिली थी। युवक की तलाश लगातार जारी है। शुक्रवार को विपिन का पता नहीं चलने से नाराज लोगों ने टांडा पुल को कुछ देर के लिए जाम करने की कोशिश की। खबर मिलने पर सीओ कलवारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। परिवार के मुताबिक, विपिन यादव 17 सितंबर की शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे। करीब छह बजे परिवार को उनके घर से निकलने का पता चला। घर से टांडा पुल की दूरी करीब छह किलोमीटर है। बाद में टांडा पुल के पास उनकी गाड़ी मिली। इसके बाद से ही परिवार लगातार विपिन की तलाश कर रहा है। विपिन बीए का छात्र है। परिवार में पिता मोलऊ यादव के अलावा दो भाई और दो बहनें हैं। बड़े भाई विकास यादव गुजरात में रहते थे। विपिन के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद वह भी गुजरात से घर लौट आए। बहनें सोनम और चांदनी पढ़ाई कर रही हैं। करीब 36 घंटे बाद भी विपिन का सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ रही है। परिवार के लोग काफी परेशान हैं। परिजन पुलिस और प्रशासन से तलाश तेज करने और जल्द पता लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस टांडा पुल और आसपास के इलाके में युवक की तलाश कर रही है। मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच भी की जा रही है।
साउघाट में भाई की मौत के बाद चलाएंगे एंबुलेंस:गरीबों को मिलेगी...
साउघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत पचदेवरी में सूरज कुमार ने अपने छोटे भाई चंद्रकांत की याद में चंद्रकांत मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत की...
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर घमासान, रशीदी बोले- सबको...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा 'हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता' तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता...










































