महराजगंज में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि नेताजी ने अपना जीवन गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उनके विचार आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधायक प्रत्याशी निर्मेश मंगल ने भी नेताजी के संघर्षों को याद किया। समाजवादी नेता दिलीप शुक्ला ने बताया कि 10 अक्टूबर को नेताजी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के कई जिलों में कार्यक्रम होते हैं। श्रवण कुमार पटेल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को 2023 में मौत के बाद पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री भी रहे। उनके राजनीतिक योगदान को आज भी याद किया जाता है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय यादव, दिलीप शुक्ला समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› घुघली में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया काम:मांगों को लेकर जताया विरोध, समाधान दिवस पर आए 5 मामले › यूपी:छात्रों को ‘गटर जेनरेशन’ कहने का मामला, कंगना रणौत पर 14 को सुनवाई – Kangana Ranaut Case: Revision Hearing Scheduled For October 14 › बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप, 40 हजार रुपए लेने के बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया › बाइक खड़ी करने के विवाद में मारपीट:सात लोग घायल, चार मेडिकल कॉलेज रेफर, एक पक्ष पर केस दर्ज“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























