बस्ती में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शनिवार को प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। दोपहर एक बजे जिला महासचिव रामकृष्ण चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, किसानों और मजदूरों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एसआईआर के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। संगठन ने इन शिकायतों की निष्पक्ष समीक्षा कराने और अनियमितता की पुष्टि होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। भाकियू ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। समस्याओं का समाधान करने की मांग इस दौरान किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, गन्ने का उचित मूल्य निर्धारित करने और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन सौंपने के बाद भाकियू के प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल, पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी, पूर्वी जोन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर, महेंद्र कुमार चौधरी और मंडल अध्यक्ष जयराम चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली में जिस तरह की व्यवस्था की और ट्रेन, बस तथा रास्ते रोककर आंदोलन को दबाने की कोशिश की, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर सत्य प्रकाश दूबे, रामपाल सिंह, कन्हैया प्रसाद चौधरी, राम प्रताप, श्याम नरायन सिंह, नायब चौधरी, त्रिवेनी चौधरी, जगदंबा प्रसाद, रामजीत चौधरी, पंचराम चौधरी, इमरान अहमद समेत बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पेशाब करने गए युवक को सांप ने काटा:मिहींपुरवा के पाठकपुरवा में हुई घटना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती › पितृ विसर्जन के साथ पितृपक्ष का समापन:लेहरा में पितरों की आत्मा शांति के लिए किया गया तर्पण और पिंडदान › यूपी:अनफिट एंबुलेंसों से ढोए जा रहे मरीज, 772 पर चालान, 135 हुईं सीज – Up: Patients Being Transported In Unfit Ambulances; 772 Challaned, 135 Seized. › कप्तानगंज में दुर्गा प्रतिमाएं पंडालों तक पहुंचना शुरू:नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल, भव्य पंडाल सजे; भक्तों में उत्साह“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























