Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Samrat Ashok Dhamm Vijay Dashmi Event 2026

Samrat Ashok Dhamm Vijay Dashmi Event 2026

Samrat Ashok Dhamm Vijay Dashmi Event 2026

एकमा(नौतनवाॅ), महराजगंज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भगवान गौतम बुद्ध की ननिहाल देवदह में 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय बौद्ध महासम्मेलन और महोत्सव होगा। सम्राट अशोक धम्म विजय दशमी पर प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह (बनर्सिहां कला) में यह आयोजन होगा। इसका मकसद बौद्ध संस्कृति और विरासत के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने बताया कि महोत्सव में प्रवज्जा प्रशिक्षण, विपश्यना शिविर और बौद्ध धर्म से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। इनसे लोगों को धम्म का संदेश मिलेगा।

महोत्सव का मुख्य समारोह और मेला 16 अक्टूबर 2026 को होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व अधीक्षण अभियंता सुग्रीवराम अध्यक्षता करेंगे। रामललित गौतम, सुनीता और डॉ. विजयश्री मल्ल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

जितेंद्र राव के अनुसार, देवदह को माता महामाया से जुड़ी भूमि और कोलिय गणराज्य की विरासत माना जाता है। ऐसे आयोजनों से देवदह की पहचान और बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। समिति ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat