आगरा खंड विधान परिषद (एमएलसी) की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर चुनावी तस्वीर अब साफ हो चुकी है। शुक्रवार को शिक्षक निर्वाचन सीट से 3 प्रत्याशियों ने पर्चे वापस ले लिए। इनमें शिक्षक नेता भोज कुमार शर्मा, सुनील कुमार और मदन मोहन शर्मा शामिल हैं। वहीं, स्नातक सीट से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। अब दोनों सीटों पर कुल 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
इससे पहले स्क्रूटनी के दौरान स्नातक सीट से 7 नामांकन पत्र खारिज हुए थे, जबकि शिक्षक सीट पर सभी पर्चे वैध पाए गए। अब 3 प्रत्याशियों के चुनाव मैदान से हटने के बाद दोनों ही सीटों पर मुकाबला तय हो चुका है। स्नातक में कुल 20 नामांकन हुए थे, अब मैदान में 13 प्रत्याशी हैं। वहीं, शिक्षक में कुल 15 नामांकन हुए थे, अब 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) सहित प्रमुख दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। सभी उम्मीदवारों और संगठन के पदाधिकारियों ने मतदाताओं से संपर्क साधने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गांव-गांव, शैक्षणिक संस्थानों और मतदाता सूचियों के अनुसार रणनीतिक बैठकें और दौरे तेज हो गए हैं।
दूसरी ओर, जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी करा रहा है। क्षेत्र में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। आगामी 23 अक्तूबर को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी।
किस सीट से कौन प्रत्याशी
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – कुल 13 प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम दल
डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी) भारतीय जनता पार्टी
शशांक यादव उर्फ सीटू समाजवादी पार्टी
दक्ष कुमार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
मतेन्द्र सिंह गहलोत स्वदेशी हिंद पार्टी
अनुराग सिंह निर्दलीय
अम्बरीश कुमार सिंह निर्दलीय
अम्बरीश पाल सिंह निर्दलीय
मानवेन्द्र प्रताप सिंह निर्दलीय
रघुराज सिंह निर्दलीय
राहुल गुप्ता निर्दलीय
राहुल राज कुलश्रेष्ठ निर्दलीय
रूप सिंह निर्दलीय
रूमा कुमारी निर्दलीय
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – कुल 12 प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम दल
डॉ. आकाश अग्रवाल वित्तविहीन वाले समाजवादी पार्टी
हरि किशोर तिवारी भारतीय जनता पार्टी
आकाश अग्रवाल निर्दलीय
चन्द्र प्रकाश निर्दलीय
डॉ. जगवीर सिंह निर्दलीय
दिलीप कुमार आमौरिया निर्दलीय
धीरज सिंह निर्दलीय
ब्रह्मजीत सिंह निर्दलीय
मोहम्मद वसीम कलाम निर्दलीय
रण विजय यादव निर्दलीय
रामू प्रसाद निर्दलीय
राहुल पाराशर निर्दलीय
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















