बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के सम्मनपुरवा गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। रेखा देवी (45), पत्नी पहलाद, 4 सितंबर को खेत में धान काट रही थीं, तभी उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराई, फिर उन्हें शिवपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। शनिवार तड़के करीब 2 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेखा देवी की मौत से पति पहलाद और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक मुकुट नाथ चौधरी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों को धान की कटाई के दौरान खेतों में सांपों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल जाने की बात कही गई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बस्ती में दुर्गा पूजा पंडाल सजने लगे:चिलमा बाजार में नवरात्र की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं को मां के आगमन का इंतजार › नुक्कड़ नाटक में दिखाया मोदी के 25 साल का सफर:गुजरात भूकंप राहत से उज्ज्वला योजना तक, उपलब्धियों और योजनाओं का मंचन › लेहड़ा माता मंदिर मेले की सुरक्षा कड़ी:एएसपी ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया, 34 CCTV और 2 ड्रोन से निगरानी › प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड:वाराणसी के संतोष और अमित ने रची थी हत्या की साजिश, एसटीएफ ने प्रयागराज से दबोचा – Pradeep Purnekar Murder Case Santosh And Amit From Varanasi Hatched Murder Plot“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















