बस्ती के महिला महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा में सकारात्मक बदलाव पर केंद्रित था। इसका आयोजन शासन, जिला प्रशासन और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देश पर प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महाविद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दूसरे चरण में ‘सेवा मेरा योगदान, सेवा की कहानी’ विषय पर छात्राओं ने रील बनाकर उच्च शिक्षा के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का संयोजन और निर्देशन डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. नूतन यादव और सूर्या उपाध्याय ने किया। इसमें महाविद्यालय के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ. सीमा सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुवर पाण्डेय, डॉ. नूतन यादव, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. वीना सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. संतोष यदुवंशी, श्रीमती प्रियंका सिंह, नेहा परवीन, डॉ. प्रियंका मिश्रा, नेहा श्रीवास्तव, कुमारी मोनी पांडे, अरुण मणि त्रिपाठी और सूर्या उपाध्याय मौजूद रहे।
छावनी में गणेश प्रतिमाओं का सरयू में विसर्जन:पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल...
बस्ती के छावनी कस्बे और आसपास के गांवों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह विसर्जन गाजे-बाजे और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न...
नक्सली कमांडर बृजेश गंजू को ढेर करने वाली UP ATS टीम...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने वाराणसी के रामनगर इलाके में रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को...













































