Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बरेली:नवाबगंज में 112 एकड़ भूमि पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, युवाओं...

बरेली:नवाबगंज में 112 एकड़ भूमि पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, युवाओं को मिलेगा रोजगार – Industrial Area Will Be Developed On 112 Acres Of Land In Bareilly Nawabganj

loader

औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बरेली जिले में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। नवाबगंज क्षेत्र में इसके लिए 112 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।




उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। यहां नई इंडस्ट्री की स्थापना से औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। स्वरोजगार के प्रशिक्षण के लिए सेंटर बनाए जाएंगे। इस क्षेत्र के पास से ही गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे गुजरने के कारण कच्चे माल की आवाजाही और तैयार उत्पादों की ढुलाई के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी और राहत मिलेगी। 

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat