औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बरेली जिले में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। नवाबगंज क्षेत्र में इसके लिए 112 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। यहां नई इंडस्ट्री की स्थापना से औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। स्वरोजगार के प्रशिक्षण के लिए सेंटर बनाए जाएंगे। इस क्षेत्र के पास से ही गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे गुजरने के कारण कच्चे माल की आवाजाही और तैयार उत्पादों की ढुलाई के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी और राहत मिलेगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















