महराजगंज के फुर्सतपुर बाजार में सड़क और नाली की मांग को लेकर ग्रामीण तीन दिन से धरना दे रहे हैं। यह बाजार सदर ब्लॉक की जगपुर उर्फ सलामतगढ़ व बरगदवा राजा ग्राम पंचायत के बीच है। उनकी मांग है कि वन चौकी जगपुर से फुर्सतपुर बाजार होते चानकी तक आरसीसी या इंटरलॉकिंग सड़क बने। पानी निकालने के लिए नाली भी बनवाई जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि फुर्सतपुर बाजार की सड़क वन विभाग की पकड़ी रेंज में है। विभाग हर साल नीलामी से तीन-चार लाख रुपये कमाता है, पर सड़क की मरम्मत नहीं कराता। बरसात में जलभराव, कीचड़ और गड्ढों से एंबुलेंस, किसान, छात्र और आम लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। इस मामले में जिलाधिकारी को आवेदन देकर सड़क, नाली व बाजार की नीलामी की जांच की मांग की गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद साहनी ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। डीएफओ निरंजन सर्वे ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे सदर विधायक जल्द कराएंगे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Shravasti News:श्रावस्ती एयरपोर्ट पर एंटी-हाईजैकिंग मॉकड्रिल – Anti-hijacking Mock Drill At Shravasti Airport › Mazhauwamir Durga Puja 2026 | Ramesh Sharma Organizes Pandal & Bhandara › स्वास्थ्य सखी नीता सिंह ने महिलाओं की तकदीर बदली:समूह से 20 हजार का लोन लेकर खोली कॉस्मेटिक दुकान, बच्चों को दे रहीं अच्छी शिक्षा › क्षेत्राधिकारी ने बृजमनगंज थाने पर की जनसुनवाई:आम लोगों की शिकायतों के जल्द और निष्पक्ष निपटारे के लिए दिए निर्देश“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























