सिरसिया ब्लॉक के अमरहवा गांव में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर लक्ष्मणपुर बाजार के चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बाबा के चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुए। शोभायात्रा पुलिस चौकी तक गई और वहां से लौटकर अमरहवा गांव में समाप्त हुई। जन्मोत्सव के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि महाभारत के युद्ध में भगवान कृष्ण ने खाटू श्याम बाबा से उनका शीश दान में मांगा था। उन्होंने कहा कि बाबा के पास तीन तीर थे और वे इनसे महाभारत का युद्ध जीत सकते थे। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। बीजेपी मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य सोनू मिश्रा और जिला किसान मोर्चा के मंत्री प्रवीण पांडे ने प्रसाद ग्रहण किया। बच्चों और महिलाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य किया और जयकारे लगाए। इसके बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ।
अमरहवा गांव में खाटू श्याम की शोभायात्रा निकली:बच्चों और महिलाओं ने डीजे पर नृत्य किया, भंडारे में बीजेपी नेता शामिल हुए
BREAKING
NEWS












