बस्ती के मानिकचंद बसडीला स्थित पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक ने पेट्रोल देने में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उसने गुरुवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की। ग्राहक का कहना है कि 12 लीटर की टंकी में पहले से करीब 2 लीटर पेट्रोल था, फिर भी कर्मचारी ने 14 लीटर से अधिक पेट्रोल डालने की बात कही। हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक में पेट्रोल भरवाने गए वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बिछियागंज, पुरैना निवासी रामगोपाल ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 12 नवंबर 2026 को सुबह 10:39 बजे वह अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक में पेट्रोल भरवाने गए थे। बाइक की टंकी की क्षमता 12 लीटर है। उनके मुताबिक, टंकी में पहले से करीब 2 लीटर पेट्रोल था। रामगोपाल ने आरोप लगाया कि टंकी फुल करने के दौरान कर्मचारी ने 14 लीटर से अधिक पेट्रोल डालने की बात कही। आपत्ति जताने पर कर्मचारी ने गाली-गलौज की। इसके बाद रामगोपाल ने 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। उनके मुताबिक, शिकायत के बाद पेट्रोल पंप के मालिक और कर्मचारी ने उन्हें फोन कर बुलाया। 11 लीटर 500 मिलीलीटर पेट्रोल निकला पंप पर बाइक की टंकी खाली कर पेट्रोल नापा गया, तो उसमें 11 लीटर 500 मिलीलीटर पेट्रोल निकला। रामगोपाल का आरोप है कि कर्मचारी ने शिकायत न करने के लिए उन्हें कई तरह के प्रलोभन दिए। शिकायत पर अड़े रहने पर एक व्यक्ति ने मारपीट की धमकी दी। उन्होंने डीएम से पेट्रोल पंप की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बस्ती में ग्राहक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर लगाया आरोप:शिकायत वापस न लेने पर मारपीट की धमकी देने की बात कही
BREAKING
NEWS












