Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बारात जा रही कार ने अर्टिगा को टक्कर मारी:मुहम्मदपुर पेट्रोल पंप के...

बारात जा रही कार ने अर्टिगा को टक्कर मारी:मुहम्मदपुर पेट्रोल पंप के पास हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त, घायलों को अस्पताल भेजा

0
4

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में मुहम्मदपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को बारात जा रही वेगनआर कार ने आगे चल रही अर्टिगा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वेगनआर कार पलट गई। घायलों को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, वेगनआर में गोरखपुर जिले के गुलरिया थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी रविंद्र निषाद और झम्मन सिंह समेत दो अन्य लोग सवार थे। कार ने अर्टिगा को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल को भी टक्कर मारी। वेगनआर पलट गई और अर्टिगा डिवाइडर पर चढ़ गई। अर्टिगा में महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सोनबरसा, सिसवा बाजार निवासी पुजारी सैनी पुत्र नरसिंह सैनी सवार थे। वे गोरखपुर से कपड़े खरीदकर घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची थी। घायलों को इलाज हेतु परतावल सीएचसी भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।