Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में नदी में छलांग लगाने के बाद किशोर लापता:पुल के पास...

बस्ती में नदी में छलांग लगाने के बाद किशोर लापता:पुल के पास मिला मोबाइल और ईयरफोन, घाट पर बैठे लोगों ने कूदते देखा

0
1

बस्ती में शुक्रवार दोपहर 16 साल का एक किशोर अमहट पुल से कुआनो नदी में कूद गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को किनारे उसका मोबाइल और ईयरफोन मिला। खबर लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल सका था। मोबाइल और ईयरफोन घाट किनारे मिले कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर का रहने वाला अल्तमश शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अमहट घाट पहुंचा था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे अचानक नदी में छलांग लगाते देखा। इसके बाद वह पानी में दिखाई नहीं दिया। लोगों ने तत्काल पास की पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घाट के किनारे किशोर का मोबाइल फोन और ईयरफोन मिला। मोबाइल पर आ रहे थे परिजनों के फोन इसी दौरान किशोर के मोबाइल पर परिजनों के फोन आ रहे थे। पुलिस ने मोबाइल के जरिए उनसे संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किशोर के नदी में कूदने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। नदी में उसकी तलाश के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही थी। खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।