श्रावस्ती के नवीन मार्डन थाना क्षेत्र के जीवनारायणपुर गांव में शुक्रवार देर रात साइकिल पलटने से 10 वर्षीय बालक कटीले तारों में फंस गया। उसे गंभीर चोटें आईं। जीवनारायणपुर निवासी मनीष किसी काम से साइकिल लेकर जा रहा था। गांव के पास अचानक साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई और वह सड़क किनारे लगे कटीले तारों में फंस गया। बालक की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उसे तारों से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए। केंद्र में डॉक्टरों ने मनीष को भर्ती कर इलाज शुरू किया। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS












