महराजगंज जिले के धरमौली गांव के रामकिशन पुत्र उदेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके सिर में चोट लगी थी।
रामकिशन को निचलौल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया। चोट कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
डॉक्टर सर्वेश प्रताप सिंह ने रामकिशन की मौत की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।
BREAKING
NEWS












