Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:ओवरब्रिज से गुजरते...

फरेंदा में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:ओवरब्रिज से गुजरते समय हादसा, जिला अस्पताल में मृत घोषित

0
2

महराजगंज के फरेंदा ओवरब्रिज पर चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार अशोक साहनी की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था। अशोक साहनी, जगदीश साहनी के बेटे थे। वे ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, अशोक बाइक से फरेंदा ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।