लालगंज थाना क्षेत्र के खखुआ गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से 11 साल का एक बच्चा करंट की चपेट में आ गया। उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। खखुआ गांव निवासी शैलेश त्रिपाठी का बेटा आशुतोष त्रिपाठी अपने दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था। तभी गांव में लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत ओपेक अस्पताल कैली ले गए। ग्रामीण बब्लू त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने विद्युत उपकेंद्र महसो के जेई और कर्मचारियों को खंभे में करंट उतरने की समस्या के बारे में कई बार बताया था। इसके बावजूद समस्या ठीक नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर बिजली विभाग समय रहते ध्यान देता तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने इस मामले की जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› लिव-इन का खौफनाक अंत:नाक से खून, पैरों की हड्डियां टूटी; चोटों के निशान, कारोबारी की लाश छोड़ भाग गई प्रेमिका – Businessman Dies After Falling From Girlfriend Flat In Lucknow Murder Fir Registered Against Four People › छात्र बोले, अधिकारियों के निर्देश के बाद कुछ हद तक सुधरी व्यवस्था – Students Said The Situation Improved To Some Extent Following Instructions From Officials. › बसपा प्रत्याशी ने बूथ पर चलाया सदस्यता अभियान:रुधौली विधानसभा में कार्यकर्ताओं से पार्टी मजबूत करने की अपील › माइनर नहर में डूबने से वृद्ध की मौत:मवेशी चराने गए नान्हू का पैर फिसला, परिवार में मातम; पुलिस मौके पर पहुंची“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























