डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब में बदलते हालात के मद्देनजर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद आने-जाने वाली उड़ानों का परिचालन रद रखने की अवधि बढ़ा दी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 14 अक्टूबर तक, जबकि एअर इंडिया की उड़ानें 15 अक्टूबर तक रद रहेंगी। दोनों एयरलाइंस ने पहले 10 अक्टूबर तक उड़ानें रद करने की घोषणा की थी।
अधिकारियों के अनुसार, दोनों विमानन कंपनियां क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और घटनाक्रम का आकलन कर रही हैं। प्रभावित यात्रियों को टिकट रद कराने पर पूरा रिफंड दिया जा रहा है।
एअर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलने का विकल्प भी दे रही है। एअर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोच्चि, कन्नूर और कोझिकोड से रियाद के लिए साप्ताहिक 16 उड़ानें संचालित करती है।
वहीं, एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से रियाद के लिए सप्ताह में सात उड़ानें चलाती है। अकासा एयर ने भी रियाद की उड़ानें 11 अक्टूबर तक रद कर दी हैं। इस सप्ताह रियाद और आभा स्थित सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हूती लड़ाकों के हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ा है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















