Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home दिल्ली केरलम: पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन और उनके परिजनों पर होगी FIR, हाई...

केरलम: पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन और उनके परिजनों पर होगी FIR, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद विजिलेंस करेगा मामला दर्ज

0
2
केरलम: पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन और उनके परिजनों पर होगी FIR, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद विजिलेंस करेगा मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने शनिवार को दावा किया कि सीएमआरएल-एक्सालाजिक मासिक भुगतान मामले में विजिलेंस 12 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज करेगा। मामले में विपक्ष के नेता पी विजयन, उनके दामाद एवं पूर्व मंत्री पीए मोहम्मद रियास, बेटी टी. वीणा और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

चेन्निथला ने कहा कि राज्य सरकार केरल हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाएगी और इसके खिलाफ अपील करने की जरूरत नहीं है। हाई कोर्ट ने शुक्रवार को ईडी की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर विजिलेंस को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट ने अपराध शाखा की एसआईटी को भी भंग कर दिया। ईडी का आरोप है कि सीएमआरएल ने 2017 से 2019 के बीच वीणा की कंपनी एक्सालाजिक को बिना सेवाएं प्राप्त किए 3.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

अदालत ने ईडी और एसआईटी से जुड़े दस्तावेज तथा डिजिटल साक्ष्य विजिलेंस को सौंपने का निर्देश दिया है।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat