बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को हुए नासिर मेहंदी मेमोरियल सीनियर अंडर-16 जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रुपईडीहा क्रिकेट क्लब ने स्टेडियम रेड को 30 रन से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सिमरन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच का उद्घाटन डीसीए के संस्थापक इशरत महमूद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर रुपईडीहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 182 रन बनाए। रुपईडीहा की ओर से आर्यन और सिमरन ने 38-38 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम रेड की टीम निर्धारित 25 ओवर में 152 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अहमद फारूक ने 45 रन बनाकर जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस तरह रुपईडीहा ने मुकाबला 30 रन से अपने नाम कर लिया।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर डीसीए अध्यक्ष अमित ठाकुर, सचिव राशिद हुसैन चांद, संयुक्त सचिव तौहीद उल्ला खां, जिला उपक्रीड़ाधिकारी अब्दुल अहद, आयोजक निखिल, देवाशीष, त्रिपुरेश, अमन, हरेंद्र, शादाब खान और अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे। अकील अहमद ने निर्णायक और त्रिपुरेश मिश्रा ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















