Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सपा सरकार बनने पर पेपर मिल लगाने का वादा:श्रावस्ती में विधायक इंद्राणी...

सपा सरकार बनने पर पेपर मिल लगाने का वादा:श्रावस्ती में विधायक इंद्राणी वर्मा बोलीं- युवाओं को देंगे नौकरी

0
0

श्रावस्ती में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने लगी है। भिनगा से सपा विधायक इंद्राणी वर्मा ने दावा किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर श्रावस्ती में पेपर मिल की स्थापना कराई जाएगी। उन्होंने बेरोजगारों को भत्ता देने और युवाओं को नौकरी दिलाने का भी वादा किया। बेरोजगारी दूर करने के लिए पेपर मिल का वादा रविवार दोपहर दो बजे विधायक इंद्राणी वर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से सटे श्रावस्ती में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। सपा की सरकार बनने पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। पेपर मिल की स्थापना से जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना इंद्राणी वर्मा ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाएं गैस सिलेंडर की समस्या से परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद और डीजल नहीं मिल पा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से किसान, व्यापारी, छात्र-छात्राएं, बेटियां और समाज का हर वर्ग प्रभावित है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर इन समस्याओं को दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। युवाओं को रोजगार और बेरोजगारों को भत्ता देने की व्यवस्था की जाएगी। दो बार विधायक रह चुकी हैं इंद्राणी वर्मा इंद्राणी वर्मा भिनगा विधानसभा सीट से 2012 से 2017 तक और फिर 2022 से विधायक हैं। उनके बयान के बाद जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोजगार, महंगाई और विकास के मुद्दों पर राजनीतिक चर्चा तेज होने लगी है।