Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार वाहन ने गौवंश को रौंदा:संसारीपुर चौराहे पर घायल हुआ गौवंश,...

तेज रफ्तार वाहन ने गौवंश को रौंदा:संसारीपुर चौराहे पर घायल हुआ गौवंश, 'सेवा समर्पण' टीम ने पहुंचाया इलाज

तेज रफ्तार वाहन ने गौवंश को रौंदा:संसारीपुर चौराहे पर घायल हुआ गौवंश, 'सेवा समर्पण' टीम ने पहुंचाया इलाज

हर्रैया (बस्ती): हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे पर एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गौवंश बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गौवंश मौके पर ही खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके शरीर पर कई गहरे घाव थे और खून बह रहा था। घायल गौवंश काफी देर तक सड़क किनारे दर्द से तड़पता रहा, जिसे देखकर स्थानीय लोग परेशान हो गए। हादसे की खबर मिलते ही ‘सेवा समर्पण’ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने जल्दी से घायल गौवंश की देखरेख शुरू की और उसके बेहतर इलाज का इंतजाम करने में लग गए। स्थानीय लोगों ने ‘सेवा समर्पण’ टीम की जल्दी मदद करने की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने बेकाबू वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाने की मांग भी की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat