Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:कप्तानगंज में हुआ हादसा; परिवार...

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:कप्तानगंज में हुआ हादसा; परिवार के इकलौते कमाने वाले थे

बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे के मुख्य चौराहे पर रविवार दोपहर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार मनोज राजभर (30) की मौत हो गई। हादसा करीब 1:50 बजे हुआ।
जानकारी के मुताबिक, मनोज साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।
मनोज, बुझारत राजभर के बेटे थे और बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के घूरहूपुर गांव में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी संजू देवी, आठ साल का बेटा कृष्णा, छह साल की बेटी रागिनी और मां कुमारी देवी हैं।
मनोज परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके एक भाई की भी पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।