Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में 25 मरीजों का उपचार:मुख्यमंत्री जन आरोग्य...

महराजगंज में हरिहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में 25 मरीजों का उपचार:मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 8 लोगों की विशेष जांच और 17 की एनसीडी स्क्रीनिंग हुई

महराजगंज में विकासखंड मिठौरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरिहरपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण शिविर लगा। शिविर में 25 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। आठ लोगों की विशेष स्वास्थ्य जांच हुई और 17 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। मरीजों को जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं दी गईं। सुबह से ही मरीज जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे। स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी जांच की और चिकित्सकीय सलाह दी। बुखार, सर्दी-खांसी और शरीर में दर्द जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि मौसम बदलने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई रखने, संतुलित आहार लेने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बीमारी होने पर दवाएं चिकित्सक की सलाह से ही लें। शिविर में डॉ. एसएन राम, एलटी अरुण पटेल, एचवी विद्या देवी, स्टाफ नर्स शिल्पी, एएनएम मनोरमा और अजीत कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।