जमुनहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर में रविवार, 22 नवंबर को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शिविर लगा। बीएलओ अपने बूथ पर मौजूद रहे और मतदाताओं के आवेदन लिए।
अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों और 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम जोड़ना है। नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता या अन्य जानकारी में बदलाव के लिए फॉर्म-8 उपलब्ध कराया गया।
शिविर में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और गलती मिलने पर उसे ठीक कराने की जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने तय मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे।
इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार राय ने प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया था। उन्होंने बीएलओ से काम की जानकारी ली और अभियान को पारदर्शी व व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए थे।
प्रशासन ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नाम छूटने पर तय फॉर्म भरकर आवेदन करने की अपील की है।
बैजनाथपुर स्कूल में मतदाता सूची सुधारने का शिविर लगा:बीएलओ ने लिए आवेदन, नए नाम जोड़ने और जानकारी में बदलाव के लिए मिले फॉर्म
BREAKING
NEWS

















