Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश Basti NH-27 Accident | Injured Bull Dies After Week-Long Struggle

Basti NH-27 Accident | Injured Bull Dies After Week-Long Struggle

बस्ती-अयोध्या लेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल सांड़ की एक सप्ताह बाद मौत हो गई। घटना छावनी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर में NH-27 पर नहर पुलिया के पास हुई।

.

स्थानीय लोगों ने सांड़ को सड़क की पटरी पर किया था। वे उसे चारा-पानी दे रहे थे और उसकी निगरानी कर रहे थे। सांड़ की मौत आज शाम करीब 3 बजे हुई।

घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर पशु अस्पताल है। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां तैनात डॉक्टर राम मूर्ति वर्मा ने घायल सांड़ का इलाज नहीं किया। उनका कहना है कि जानकारी देने पर डॉक्टर सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचते हैं और दोपहर 2 बजे वहां से चले जाते हैं।

शिकायत पर सीबीओ अरुण कुमार गुप्ता ने स्टाफ की कमी बताई। ग्रामीणों ने डॉक्टर और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। सांड़ की मौत के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।