महराजगंज के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने रविवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत कंपोजिट विद्यालय मिठौरा में चल रहे अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण और फार्म-06 मिलने की जानकारी ली।
डीएम ने बीएलओ को घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, नवविवाहिताओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराए जाएं।
उन्होंने बीएलओ से तय समय पर बूथों पर मौजूद रहने और फार्म-06 भरने में लोगों की मदद करने को कहा। मिले आवेदनों का समय पर सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर को बीएलओ की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित कराने को कहा। सुपरवाइजरों को लगातार इलाके का दौरा कर निगरानी करने के निर्देश दिए।
विद्यालय में बूथ संख्या 206 से 211 तक छह मतदेय स्थलों पर कुल 36 फार्म-06 मिले। बूथ 206 पर सात, 207 पर छह, 208 पर पांच, 209 पर छह, 210 पर पांच और 211 पर पांच फार्म मिले।
डीएम ने मतदाता पंजीकरण अभियान का निरीक्षण किया:मिठौरा के बूथों पर 36 फार्म-06 मिले, बीएलओ को घर-घर जागरूकता के निर्देश
BREAKING
NEWS

















