कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों के बीच रविवार को श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड के बीरगंज और मल्हीपुर बाजार में देर शाम तक खरीदारी के लिए भीड़ रही। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल थी। कपड़े, फुटवियर, चूड़ी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर ग्राहक पहुंचे। मेले में जाने की तैयारी कर रहे लोग जरूरत का सामान खरीदते नजर आए। महिलाओं और युवतियों ने चूड़ी, कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकानों से सामान खरीदा। पुरुषों और युवाओं ने कपड़े और फुटवियर की दुकानों पर खरीदारी की। दुकानदारों को उम्मीद है कि कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते आने वाले दिनों में खरीदारी और बढ़ेगी। दोनों बाजारों में देर शाम तक ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















