Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बढ़नी में बालिका दिवस पर मदर मेला, बेटियों ने खेलकूद:गृह शिल्प प्रदर्शनी...

बढ़नी में बालिका दिवस पर मदर मेला, बेटियों ने खेलकूद:गृह शिल्प प्रदर्शनी लगी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए; माताओं ने भी रस्साकशी में दिखाया उत्साह

बढ़नी में बालिका दिवस पर मदर मेला, बेटियों ने खेलकूद:गृह शिल्प प्रदर्शनी लगी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए; माताओं ने भी रस्साकशी में दिखाया उत्साह

बढ़नी ब्लॉक के पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय बढ़नी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। मदर मेले में बेटियों ने खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह से हिस्सा लिया। मेले में गृह शिल्प प्रदर्शनी और छात्राओं की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता खास आकर्षण रही। माताओं के लिए रस्साकशी व कुर्सी दौड़ जैसी मजेदार प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम का मकसद बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक भागीदारी, स्वावलंबन व सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। माताओं की प्रतिभा को भी मंच मिला। मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर, उचित शिक्षा व सुरक्षित माहौल देना सबकी जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन बच्चों के विकास व अभिभावकों में तालमेल बढ़ाते हैं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए। प्रधानाध्यापक जावेद आलम, बाबू लाल जायसवाल, नूपुर श्रीवास्तव समेत माताएं, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat