महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ महराजगंज में पशुओं की घारी में आग:दो गायों की मौत, चार ट्रॉली...

महराजगंज में पशुओं की घारी में आग:दो गायों की मौत, चार ट्रॉली भूसा जला; पशुपालक को दो लाख का नुकसान

महराजगंज के अरनहवा गांव में रविवार रात करीब 10 बजे पशुओं की घारी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से घारी में बंधी दो गायों की जलकर मौत हो गई। वहीं, घारी में रखा करीब चार ट्रॉली भूसा भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में पशुपालक बागड़ शर्मा (पुत्र जीवधन) को करीब दो लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना घारी से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक 2 गायों की मौत आग बुझाए जाने तक घारी में बंधी दोनों गायों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा वहां रखा करीब चार ट्रॉली भूसा भी पूरी तरह जल गया। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के घरों और अन्य जगहों तक फैलने से रोक लिया गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here