मिहींपुरवा नगर पंचायत में हर साल की तरह इस बार भी श्री रामलीला दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला शुरू होने से एक दिन पहले राम रथ पर सुंदर झांकियां सजाकर नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। नगर भ्रमण के दौरान रथ का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्री रामलीला ट्रस्ट मिहींपुरवा के अध्यक्ष जुगल पोरवाल के साथ ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी इसमें शामिल थे। मदन पोरवाल, अजय मद्धेशिया, निकुंज अग्रवाल, अमित रस्तोगी, कमल सोनी, अरविंद चौधरी, संतोष मद्धेशिया, प्रदीप कुमार मद्धेशिया, सुनील कुमार और गिरीश त्रिपाठी समेत सैकड़ों नगरवासी भी मौजूद रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष जुगल पोरवाल ने बताया कि नगर भ्रमण के बाद आज शाम को रावण जन्म का संवाद होगा। इसमें वृंदावन से आए राधा किशोरी सेवा संस्थान के कलाकार लीला का मंचन करेंगे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› निष्पक्ष जांच पर ‘प्रशासनिक ग्रहण’: करमहिया की फर्जी हाजिरी पर लीपापोती, बड़हरा चरगहां में आनन-फानन में निलंबन › बसूली माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़:नवरात्रि के दूसरे दिन दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, लगे जयकारे › नेपाल में बाढ़ से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, महराजगंज में हाई अलर्ट; तटवर्ती इलाकों में NDRF और PAC तैनात › मेढउवा में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित:नवरात्र पर रामलीला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, कलाकारों ने मन मोहा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















