तुलसीपुर के मोहनपुर दयालीडीह में सरकारी नलकूप के पानी का रास्ता रोकने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने प्रधान के सहयोग से सिंचाई का सार्वजनिक रास्ता बंद कर दिया है। इससे कई किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण अजय राज, बीपत, संजय कुमार, राम बहादुर और हसन ने बताया कि नलकूप से पानी खेतों तक पहुंचाने के लिए सार्वजनिक रास्ता बना था। आरोप है कि यह रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे पानी सिर्फ एक-दो खेतों तक ही पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि सरकारी नलकूप का मकसद सभी को सिंचाई सुविधा देना है, लेकिन रास्ता बंद होने से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत कर जांच और रास्ता खुलवाने की मांग की है। प्रधान प्रतिनिधि मजहर आलम ने बताया कि कुछ लोग बेवजह विवाद कर रहे हैं और एक साल से शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिसका खेत पहले है, वह पहले सिंचाई करेगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› शहजादी बेलवा में धूमधाम से कलश पूजन:नवरात्रि पर महिलाओं ने किया कीर्तन-भजन, एकजुट रहने का लिया संकल्प › Balrampur Koylabas Border Security Check › नवरात्र पर आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाएं मंडपों में सजाई:शोहरतगढ़ में भक्तों की भीड़ उमड़ी, बाजारों में भी रौनक दिखी › नरायनपुर में बाल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ग्रामीण और खेल प्रेमी भी पहुंचे“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















