रिसिया-बहराइच में श्री मां दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजू निगम ने पदाधिकारियों के साथ विसर्जन शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि नगर पंचायत और विकास खंड के अधिकारियों ने मार्ग सुधार का काम शुरू नहीं किया है। इस पर डॉ. निगम ने नाराजगी जताई और एसडीएम से बात कर जल्द काम कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को ही बिजली विभाग, विकास खंड रिसिया और नगर पंचायत को काम के संबंध में पत्र सौंपा गया था। श्री निगम ने कहा की खंड विकास अधिकारी, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी व विधुत विभाग के एक्सईएन सहयोग नही कर रहे और वे जिलाधिकारी के आदेश की भी अवहेलना कर रहे है, जबकि 10 अक्टूबर तक सारे कार्य पूर्ण हो जाने चाहिये था। जिलाधिकारी ने भी संबंधित विभागों को सूचित किया था। तीनों विभागों ने 10 अक्टूबर तक सभी काम पूरे करने का भरोसा दिया था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी डीएम के आदेश की अनदेखी कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी अमन देओल ने कहा कि काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम देओल खुद पूरे काम की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान महा समिति के अरविंद गौतम, संजय कश्यप, सुरेश यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कटहरी में बनेगा राम मंदिर थीम पर दुर्गा पंडाल:56 सिर और 56 हाथों वाली माँ दुर्गा की प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण › दुर्गा पूजा के लिए SDM-CO-SHO ने की पैदल गस्त:सोनहा में सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए आयोजकों से की बात › नवरात्र के पहले दिन घूरदेवी माता मंदिर में उमड़ेगी भीड़:दर्शन के लिए कतार और प्रसाद की दुकानें व्यवस्थित की जा रही हैं › शहजादी बेलवा में धूमधाम से कलश पूजन:नवरात्रि पर महिलाओं ने किया कीर्तन-भजन, एकजुट रहने का लिया संकल्प“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















