Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश उतरौला में शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी:बाजारों में रौनक, मंदिरों में विशेष...

उतरौला में शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी:बाजारों में रौनक, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी

उतरौला में शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी:बाजारों में रौनक, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी

उतरौला, बलरामपुर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को मां दुर्गा के आगमन के साथ ही नौ दिवसीय पर्व शुरू होगा। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। भक्त मां की चुनरी और प्रसाद की खरीदारी कर रहे हैं। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन ज्योति की पूजा-अर्चना और श्री दुर्गासप्तशती का पाठ किया जाएगा। पर्व को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह दिख रहा है। उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संजय कौशल और सल्लू ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खाकी दास मंदिर, दुःख हरण नाथ मंदिर, ज्वाला माई मंदिर, हाटन रोड, बस स्टॉप, गुरुदयाल डीह और फक्कड़ दास मंदिर सहित पूरे नगर में अभी से भक्तिमय माहौल बन गया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat