सूर्यनारायण त्रिपाठी | मोतीपुर कलां (भिनगा), श्रावस्ती20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोतीपुर कला में नवरात्रि की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज से नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो रहा है। पंडाल सज चुके हैं और माता की प्रतिमाएं भी आ गई हैं। आज रात में प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी, जिसके बाद पूजा-पाठ और व्रत शुरू होंगे।
नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम आज माता की आरती से शुरू होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में बाहरी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दुर्गा पूजा महोत्सव के उपाध्यक्ष बबलू त्रिपाठी ने बताया कि महाअष्टमी के दिन सौ थाली की आरती की जाएगी।
आज के कार्यक्रम में संतोष पांडे जजमान रहेंगे। पूजा पाठ समिति के सदस्य भानु प्रताप और अक्षय त्रिपाठी, साथ ही संरक्षक धर्म प्रकाश मिश्र भी मौजूद रहेंगे। गांव में खुशी का माहौल है। माता की प्रतिमा आने पर महिलाएं डीजे पर खूब झूमीं और बच्चों ने भी साथ में नृत्य किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















