Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एक ही घर की दो किशोरियां लापता:मां ने अपहरण की आशंका जताई,...

एक ही घर की दो किशोरियां लापता:मां ने अपहरण की आशंका जताई, अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू

एक ही घर की दो किशोरियां लापता:मां ने अपहरण की आशंका जताई, अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 और 15 साल की दो किशोरियां लापता हो गई हैं। उनकी मां ने थाने में शिकायत कर बेटियों के अपहरण की आशंका जताई है। मां ने पुलिस को बताया कि उनकी दोनों बेटियां किसी अज्ञात युवक से फोन पर बात करती थीं। जब उन्हें इस बात पर डांटा गया, तो वे नाराज हो गईं। इसके बाद दोनों अपना बैग समेटकर बिना बताए घर से चली गईं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। आखिरकार शनिवार को मां ने पुलिस से मदद मांगी। प्रभारी थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने अधिकारियों के निर्देश पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat